World Health day 2021 विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021: 7 अप्रैल

admin

World health day 2021
World health day 2021
World health day 2021

World Health day 2021 विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021: 7 अप्रैल

प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन के जन्मदिवस के रूप में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्व स्वस्थ्य दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है। वर्तमान में कोरोना महामारी के चलते विश्व की प्रगति बाधित है। विश्व स्वास्थ्य संगठन हरसमय हरसंभव प्रयास करता है कि विश्वभर में स्वास्थ्य सेवाएं  बेहतर रहे और संतुलन बना रहे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organization ) विश्व के देशों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग हेतु एक अंतर्राष्ट्रीय व महत्त्वपूर्ण संस्था है। WHO की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी। यह संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) की एक इकाई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के भारत सहित 194 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। संगठन का उद्देश्य विश्व के लोगों का स्वास्थ्य स्तर ऊँचा करना है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है।विश्व स्वास्थ्‍य संगठन भारतीय मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।

WHO की स्थापना

WHO की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी, जबकि 22 जुलाई 1946 को संगठन के संविधान को स्वीकार कर लिया गया था तथा 15 नवम्बर 1947 को WHO संयुक्त राष्ट्र UN का विशिष्ट अभिकरण बन गया था।

World health day history विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास

विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस 7 अप्रैल को ही विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाये जाने की शुरुवात विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 1950 में की गई थी। तभी से विश्वभर में समस्त सदस्य देशों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़े – घर बैठे SBI इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा कैसे चालू करें।

World health day विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य

विश्व स्वास्थ्य दिवस का प्रमुख उद्देश्य विश्व की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर ही केंद्रित रहता है। दुनिया भर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य सुविधा के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़े सभी मिथकों को दूर करना तथा विश्वस्तर पर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विचार कर उनपर काम करना है। 

Work of Who विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्य

WHO अपनी स्थापना के बाद से ही विश्व के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्य कर रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र के साथ विशेष एजेंसियों, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासन, पेशेवर समूहों और ऐसे अन्य संगठनों जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हैं, के साथ प्रभावी सहयोग स्थापित करता है, सरकारों के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिये सहायता प्रदान करना, ऐसे विशेषज्ञों और पेशेवर समूहों के मध्य सहयोग को बढ़ावा देता है, जो स्वास्थ्य प्रगति के क्षेत्र में योगदान देते हैं।

Theme of world health day विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 का विषय

WHO द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए हर बार एक विषय तय किया जाता है और इसी विषय पर विश्व स्वास्थ्य संगठन काम करता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 का विषय ‘एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया का निर्माण’ है।

विश्व स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याओं से जूझ रहा है, ऐसे में बहुत जरूरी है कि आगे चलकर स्वस्थ दुनिया का निर्माण हो इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन इस ओर कार्य करेगा। 

Leave a Comment

Open chat
1
How can we help ?
Hello 👋

Can we help you ?