World Hindi Day 2021: विश्व हिंदी दिवस, क्यों है हर भारतीय के लिए महत्वपूर्ण

admin

World Hindi Day 2021
World hindi day 2021

World Hindi Day 2021: विश्व हिंदी दिवस

10 जनवरी को सम्पूर्ण विश्व में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देश-विदेश में हिंदी भाषा में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हिंदी भाषा को अन्तर्राष्टीय स्तर पर जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य से पहली बार 10 जनवरी 2006 को मनाया गया।

विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा की गई थी। इसके बाद प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

World Hindi Day विश्व हिंदी दिवस का महत्व

भारत के अतिरिक्त विश्व के कई देशों में हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है, विश्व के अनेकोंं व‍िश्‍वविद्यालयों में   हिंदी पढ़ाई जाती है। साथ ही फिजी में हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है।
इस दिन पूरे विश्व में लोग एक दूसरे को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। इस अवसर पर देश और दुनिया में एक साथ हिंदी भाषा में  संगोष्ठी आयोजित की जाती है। साथ ही विदेश में स्थित सैंकड़ों व‍िश्‍वविद्यालयों में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। जहां, हिंदी पढ़ाई जाती है। हिंदी दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओ में 5 वे स्थान पर है। यह हर भारतीय के लिए गौरव की बात इतिहास

World Hindi Day विश्व हिंदी दिवस का इतिहास

10 जनवरी, सन 1975 को पहली बार हिंदी को दुनियाभर में जन-जन तक पहुंचाने और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु विश्व हिंदी सम्मलेन का आयोजन नागपुर में किया गया था। इस सम्मलेन में विश्व के 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था और इसी दिन विश्व हिंदी दिवस मनाने के प्रस्ताव पेश किया गया था।
इसके बाद साल 2006 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की। इस साल विदेशो में स्थित भारतीय दूतावासों में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। इसकी शुरआत नॉर्वे के भारतीय दूतावास से हुई थी।

10 शानदार बिजनेस जिन्हें आप घर में रहकर कर सकते हैं


Hindi day in India भारत में हिंदी दिवस

भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था, तभी से इस दिन को ‘हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

किन किन देशों में हिंदी बोली जाती है –

पाकिस्‍तान, नेपाल, बांग्‍लादेश, संयुक्‍त अरब अमीरात, युगांडा, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्‍यूजीलैंड, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, साउथ अफ्रीका और मॉरिशस समेत कई देशों में हिंदी बोली जाती है।


क्या आप भी फेसबुक के ऑटोप्ले वीडिया से परेशान है? जाने कैसे रोकें

Leave a Comment

Open chat
1
How can we help ?
Hello 👋

Can we help you ?