IPL 2021 5th Match – KKR vs MI, आज शाम 7.30 बजे देखें कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच लीग का 5वा मुकाबला

admin

KKR Vs MI 5th
KKR Vs MI 5th
KKR Vs MI 5th

IPL 2021 5th Match – KKR vs MI, आज शाम 7.30 बजे देखें कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच लीग का 5वा मुकाबला

आईपीएल 2021 (IPL 2021) लीग का आज 5वा मेच कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। एक तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) जो अपने पिछले मेच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से मात दे चुका है तो दूसरी तरफ होगी मुंबई इंडियंस जो अपना पहला मेच आरसीबी के हाथोंं गवां चुकी है।

IPL 2021 में सभी टीमें अपना पहला मेच खेल चुकी है। आज खेले जाने वाले मेच की दोनों टीमों का इस सीजन का दूसरा मुकाबला है।

kKR की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हीं 11 खिलाड़ियों को उतार सकती है, जो SRH के खिलाफ खेले थे। टीम में बदलाव सम्भावना कम ही है।

वहीं स्टार खिलाड़ियों से भरी मुंबई इंडियंस में भी बदलाव की संभावना कम ही है, लेकिन अपने पहले मेच में महंगे शाबित हुए स्पिन बॉलर राहुल चाहर के स्थान पर पीयूष चावला को शामिल किया जा सकता है।

यहाँ पढ़े – 14 अप्रैल, भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती विशेष

ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स KKR

इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह ।

मुंबई इंडियंस MI

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, जसप्रीत बुमराह, बोल्ट, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन, पीयूष चावला, मार्को जेनसेन ।

IPL के पिछले 13 सीजन में दोनों टीमों के बीच 27 मेच हुए हैं, जिसमें कोलकाता केवल 6 बार जीतने में सफल हुई है, जबकी मुंबई इंडियंस 21 बार विजेता रही है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या कोलकाता बाकी सीजनों की तरह ही इस बार भी हार को गले लगाएगी अथवा जीत का सेहरा अपने सर पर सजायेगी।

आज के मैच में फिर से मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों की नजरें हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा, क्रिस लिन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव पर रहेंगी।

वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स के प्रशंसको की नजर नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक और इयोन मोर्गन पर रहेगी।

Leave a Comment

Open chat
1
How can we help ?
Hello 👋

Can we help you ?