How to earn money to mobile? Top 10 Earning app: घर बैठे मोबाइल से पैसे कमाने वाले 10 ऐप।

admin

Updated on:

How to earn money to mobile, Top 10 earning app
How to earn money to mobile, Top 10 earning app
Top 10 earning app

How to earn money to mobile? Top 10 Earning app: घर बैठे मोबाइल से पैसे कमाने वाले 10 ऐप।

आज तकनीक का हर क्षेत्र मे विस्तार हो गया है। आज लगभग हर क्षेत्र के काम के लिए हम टेक्नोलॉजी के आश्रित हो गए हैं। आज के समय मे प्रत्येक काम को आसान बनाने और उपयुक्त तरीको से करने के लिए ऐप उपलब्ध हैं। काम को आसान करने के अतिरिक्त आज पैसे कमाने के लिए भी ऐप मौजूद हैं, जिनके उपयोग से कोई भी व्यक्ति आसानी से पैसे कमा सकते हैं।
यदि आप भी अपने मोबाइल से घर बैठे कुछ पैसे कमाना चाहते हैं तो हम आगे आपके लिए कुछ ऐप बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप पैसे कमा सकते हैं। ये ऐप आपको सीधे गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएँगी जहां से आप इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए इन ऐप को डाउनलोड करने के लिए हम लिंक भी दे रहे हैं, जिन पर क्लिक करके भी आप इन ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं :

infotab: How to earn money to mobile, Top 10 Earning app आज तकनीक का हर क्षेत्र मे विस्तार हो गया है। आज लगभग हर क्षेत्र के काम के लिए हम टेक्नोलॉजी के आश्रित हो गए हैं। आज के समय मे प्रत्येक काम को आसान बनाने और उपयुक्त तरीको से करने के लिए ऐप उपलब्ध हैं। काम को आसान करने के अतिरिक्त आज पैसे कमाने के लिए भी ऐप मौजूद हैं, जिनके उपयोग से कोई भी व्यक्ति आसानी से पैसे कमा सकते हैं।यदि आप भी अपने मोबाइल से घर बैठे कुछ पैसे कमाना चाहते हैं तो हम आगे आपके लिए कुछ ऐप बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप पैसे कमा सकते हैं। ये ऐप आपको सीधे गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएँगी जहां से आप इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए इन ऐप को डाउनलोड करने के लिए हम लिंक भी दे रहे हैं, जिन पर क्लिक करके भी आप इन ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इन ऐप से पैसे कमाने के लिए बस आपके पास इंटरनेट वाला मोबाइल होना जरुरी है। फिर आप इन ऐप्स से पैसा कमा सकते हैं। इन ऐप से रेफरल प्रोग्राम, कैशबैक रिवॉर्ड, रिव्यू, टाई-अप जैसे काम करके पैसे कमा सकते हैं।

हालांकि सभी कामों मे कुछ फायदे तो कुछ नुकसान भी रहते हैं। इन ऐप के माध्यम से घर चलाने लायक कमाई हो ये जरुरी नहीं है साथ ही ये आपके लिए ज्यादा समय की खपत करने वाला हो सकता है। ये एप्स अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं। इन एप्स को अपने खाली समय या आपके हिसाब से आपके उपयुक्त समय मे ये कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ पैसे कमाने वाली ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं।

Roz Dhan (रोज़ धन)

रोज धन (Roj Dhan) ऐप गत वर्ष की भारत मे सबसे अच्छी ऐप रही है। Roz Dhan एक मनोरंजन वाली ऐप है। इस ऐप को एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप मे पैसा कमाने के कई ऑप्शन मिलते हैं जैसे कि फ्रैंड्स इनवाइट करना, प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना, न्यूज देखना, लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करना, निर्धारित ऐप डाउनलोड करना, गेम खेलना, सर्वे में हिस्सा लेना आदि। इस प्रकार के आसान से टास्क पूरा करकेे पैसा कमा सकते हैं।

Roz Dhan (रोज़ धन) ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Task Bucks (टास्क बक्स)

Task Bucks भारत में सबसे अच्छी पैसा कमाने वाली ऐप में से एक है। इसमें तय वेबसाइट्स पर जाकर या ऐप डाउनलोड करना, ऐड्स देखना, वीडियो देखना और दोस्तों को टास्क बक्स में रेफर करके पैसा कमाना शामिल है। इस ऐप में सर्वे और कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेकर 70 रुपये प्रतिदिन तक कमाया जा सकता है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स इस ऐप को Google Play स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Task Bucks (टास्क बक्स) ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

DooCash (डू केस)

DooCash भी भारत की पैसा कमाने वाली ऐप में से एक है। DooCash मनोरंजक ऐप है, जहां गेम खेलकर, वीडियो देखकर, ऐड्स देखकर और सर्वे में हिस्सा लेकर पैसा कमा सकते हैं। टास्क के बदले कैश, प्रीपेड रिचार्ज और बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पेमेंट की जाती है। इसके अलावा यूजर्स गूगल गिफ्ट कार्ड, iTunes और Amazon गिफ्ट वाउचर पा सकते हैं। यह ऐप भी सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सिर्फ Google Play स्टोर पर उपलब्ध है।

DooCash (डू केस) ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Google Opinion Rewards (गूगल ओपिनियन रिवार्ड)

Google Opinion Rewards भारत में सबसे लोकप्रिय ऐप है जो कि पैसा कमाने के लिए जानी जाती है। इस ऐप में यूजर्स को सर्वे पूरे करने होते हैं। इस ऐप में कमाया हुआ पैसा यूजर्स के Google Pay ऐप पर जोड़कर रख सकते हैं और Google Play पर पेड ऐप्स खरीद सकते हैं।

Google Opinion Rewards (गूगल ओपिनियन रिवार्ड) ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

PhonePe (फोन पे)

PhonePe मुख्य रूप से यूपीआई बेस्ड पेमेंट ऐप है जिससे किसी को पेमेंट किया जा सकता है और पेमेंट प्राप्त किया जा सकता है। फोन पे से पेमेंट करने पर कई प्रकार के रिवार्ड मिलते हैं। रिवार्ड के रूप मे PhonePe यूजर्स कैश प्राइज, कूपन, डिस्काउंट और काफी कुछ पा सकते हैं। फोन पे ऐप पर रेफरल से कमाया हुआ पैसा डायरेक्ट यूजर्स के बैंक अकाउंट में जमा किया जाता है। यही खूबी फोन पे ऐप को भारत में पैसा कमाने वाली ऐप में सबसे अच्छा मानी जाती है।

PhonePe (फोन पे) ऐप करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Databuddy (डाटा बडी)

Databuddy भी एक अर्निंग ऐप है, ये ऐप यूजर्स के Paytm वॉलेट से लिंक होती है, क्योंकि इस ऐप से कमाए हुए पैसे पेटीएम पर ही एकत्रित होते हैं। इस ऐप के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो, जीआईएफ और अन्य मीडिया शेयर करके पैसा कमा सकते हैं। Databuddy ऐप के जरिए कई ई-कॉमर्स रिटेलर्स के साथ कैशबैक और रिवार्ड भी पा सकते हैं।

Wonk (वॉक)

Wonk एप एक शानदार अर्निंग ऐप है, जिसमें यूजर्स ऑनलाइन टीचिंग और ट्यूशन करके पैसा कमा सकते हैं। Wonk टीम आपको एक टीचर के तौर पर सर्टिफाइड करेगा, जिसके बाद यूजर्स ट्यूटोरियल के जरिए आप पैसा कमा सकते हैं। Wonk में यूजर्स 250 से 1000 रुपये प्रति घंटे तक भी कमाया जा सकता है।

Loco (लोको)

अगर आप मोबाईल मे गेम खेलते हैं, तो आप Loco ऐप के जरिए गेम खेलकर पैसा भी कमा सकते हैं। Loco में यूजर्स को गेमिंग वीडियो देखने के साथ-साथ मल्टीप्लेयर गेम्स में हिस्सा लेने के लिए पैसा मिलता है। बुल बैश, लूडो, पूल, कैरम आदि जैसे टॉप गेम के जरिए पैसा कमा सकते हैं। इसमें सिंगल-प्लेयर गेम भी खेल सकते हैं और साथ में Loco पर पैसा कमा सकते हैं।

mCent (एम सेंट)

भारत में mCent पैसा कमाने के लिए एक लोकप्रिय ऐप है। mCent एप पर काम काफी आसान है। इसमें पैसा कमाने के लिए सिर्फ ऐप्स और वीडियो को रेफर करना होगा। रिवार्ड्ज और कैश आपके Paytm वॉलेट में भेजे जाएंगे। इसके साथ ही ई-कॉमर्स रिटेलर्स के साथ शॉपिंग के लिए कूपन और कोड जैसे कई अन्य रिवार्ड्ज भी पा सकते हैं।

Meesho (मीशो)

Meesho वर्तमान मे काफी लोकप्रिय ऐप है, इसके माध्यम से अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। Meesho भारत में एक टॉप रीसेलिंग प्लेटफॉर्म है जो लोगों को अपना बिजनेस शुरू करते समय फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों से ही डाउनलोड कर सकते हैं।

Meesho (मीशो) ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यहाँ पढ़े : सर्दियों में बना रहे हैं घूमने का प्‍लान, यहां जाने राजस्‍थान के शानदार पर्यटन स्‍थल

यहाँ पढ़े : डॉ सलीम अली की जीवनी और उनसे जुड़े रोचक तथ्य

यहाँ पढ़े – वेलेन्टाइन सप्ताह जाने पूरे सप्ताह मे कब कोनसा डे

Leave a Comment

Open chat
1
How can we help ?
Hello 👋

Can we help you ?